Tuesday, August 21, 2012

शाहरुख खान ने तिरंगे का किया अपमान



बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को अपमानित करने के विवाद में फंस गए हैं। उनपर तिरंगे के अपमान का मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत युवा लोकशक्ति पार्टी ने दर्ज करायी है। पुणे पुलिस ने तिरंगे के अपमान के आरोप में शाहरुख पर केस दर्ज किया है।

पुणे के चतुश्रृंगी पुलिस ने युवा लोकशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रवि बह्मे की शिकायत पर 14 अगस्त को एफआईआर दर्ज की थी। रवि ब्रह्मे ने शिकायत की थी कि यूट्यूब पर अपलोड एक वीडियो में शाहरुख को तिरंगे का अपमान करते हुए दिखाया गया है।
एक पुलिस ऑफिसर ने बताया कि शाहरुख खान पर प्रेवेंशन ऑफ इनसल्ट टु नेशनल ऑनर एक्ट 1971 के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि केस 14 अगस्त को दर्ज किया गया है और जांच के लिए मुंबई पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है। केस के कागजात में कुछ तस्वीरें और वीडियो भी हैं।

युवा लोकशक्ति पार्टी के सचिव रवींद्र बह्मे का कहना है कि राष्ट्रीय अस्मिता के प्रतीक तिरंगे का यदि कोई भी अपमान करता है, तो उसे कतई सहन नहीं किया जायेगा। इसी मकसद से हमने तिरंगे का अपमान करने वालों के खिलाफ मुहिम छेड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2011 में भारत ने जब वर्ल्ड कप जीता था, तब रात भर चले जश्न में अभिनेता शाहरुख खान भी अपनी कार लेकर सड़कों पर निकल पड़े थे।
इस मौके पर वे अपने साथ तिरंगा लेकर आये थे और कार पर खड़े होकर तिरंगे को उल्टा लहराया था। यह वीडियो क्लिप इंटरनेट पर भी उपलब्ध है जिससे साफ होता है कि शाहरुख खान ने तिरंगे का अपमान किया है। इसी संगठन ने कुछ दिनों पहले मॉडल गहना वशिष्ठ के खिलाफ भी पुणे पुलिस में तिरंगे का अपमान करने का मामला दर्ज कराया था।

No comments:

Post a Comment